Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में खेल महाकुंभ आयोजन हुआ।

आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में खेल महाकुंभ आयोजन हुआ।

By on October 13, 2022 0 108 Views

कालाढूंगी। न्याय पंचायत गिनतीगांव के अंतर्गत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में खेल महाकुंभ आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कॉलेज प्रधानाचार्य हरीश चंद्र बिनबाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रमुख कन्याल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बिनवाल द्वारा बताया गया की खेल महाकुंभ की टीम प्रतियोगिताएं कबड्डी खो खो, वॉलीबॉल संपन्न हुई, जबकि शेष एथलीट प्रतियोगिता आज गुरुवार को संपन्न कराई जाएंगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित नवीन छिम्वाल गणेश सिंह खाती, विनीता पाठक, मोहन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे