Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी ने शराब पीने से रोका, गुस्साए शख्स ने दो साल के बेटे को जमीन पर पटक कर ले ली जान

पत्नी ने शराब पीने से रोका, गुस्साए शख्स ने दो साल के बेटे को जमीन पर पटक कर ले ली जान

By on October 22, 2023 0 404 Views

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति को शराब पीने से रोका तो उसने गुस्से में अपने दो साल के बच्चे को जमीन पर पटक कर मार डाला.

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ में कलयुगी पिता ने बेटे को जमीन पर पटक कर उसकी हत्या कर दी. बच्चे की मां ने उसके पिता को शराब पीने से मना किया था. जिसके बाद पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. इसके बाद उसने सारा गुस्सा अपने दो साल के बेटे पर उतार दिया.

आरोपी ने दो साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना टप्पल थाना क्षेत्र के आदमपुर की है. घटना के बाद से नशेड़ी पिता फरार है. वही मां ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

वहीं इस घटना को लेकर शहर के डीएसपी राजीव द्ववेदी ने बताया कि आदमपुर के रहने वाले प्रेमचंद ने चार साल पहले खुशबू से शादी की थी. शादी के बाद उसे एक बेटा हुआ जिसका नाम लवकुश था. प्रेमचंद शराब पीने का आदी था. अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी खुशबू के साथ मारपीट करता था.

खुशबू ने जब शुक्रवार की रात को पति को शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया.  इस बीच प्रेमचंद ने दो साल के बेटे लवकुश को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसके सर में गंभीर चोट आ गई. जब परिजन 2 साल के बेटे को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से आरोपी पिता प्रेमचंद फरार है.