Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय में नारी न्याय सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय में नारी न्याय सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By on March 8, 2024 0 1019 Views

राममगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारी न्याय सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला का सर्वप्रथम रामनगर आगमन पर रामनगर महिला कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणजीत रावत कहा की आज भाजपा सरकार में ना तो महिलाएं सुरक्षित हैं और ना ही युवाओं का भविष्य सुनहरा है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को आज 1 साल से अधिक का समय हो गया है परंतु अभी भी आरोपियों को सजा नहीं मिली है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आगामी लोकसभा में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आव्हान किया। नैनीताल जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खस्टी बिष्ट ने कहा कि महिला कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के प्रति घर-घर जाकर जनता को जागृत करने का कार्य करेंगी। इस दौरान उन्होने 130 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया। सभा को ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मालधन पुष्पा देवी, प्रदेश महामंत्री सुमन जोशी, बीना रावत, ममता आर्य आदि ने संबोधित करा। सभा का संचालन नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में धनी दुमका, भगवती बिष्ट, माया पपने, शांति तिवारी, भावना भट्ट, सुमन जोशी, तारा सती, बबली नेगी, सीता देवी, देवकी देवी, हेमा देवी, पूनम, जसोदा देवी, नंदी देवी, मुन्नी देवी, कविता देवी, फरीदा बेगम, शाहिदा, सुमन तिवारी, वंदना तिवारी, आशा देवी, रजनी रावत, रेखा रावत, राधा रावत, रेखा देवी, कलावती देवी, भावना सती, विद्या देवी, सरिता रावत, पार्वती देवी, नंदी देवी, रेनू, कौशल्य शर्मा, इकरा, पूनम गुप्ता, भावना कांडपाल, राधा शर्मा गीता आर्य कल्पना देवी हेमा बेलवाल, माया देवी, आशा देवी, सरिता देवी, बबीता शर्मा, दीपा रावत, रानी, कुंती देवी, ममता नयाल, शोभा गुसाईं आदि सैकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस जन मौजूद रही।