Breaking News

उत्तराखंड वन विभाग को मिलेगा नया मुखिया, कपिल लाल के नाम पर बनी सहमति, 1 जुलाई से हो सकती है नए नेतृत्व की ताजपोशी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में नए प्रमुख वन संरक्षक (PCCF HoFF) की नियुक्ति का रास्ता लगभग साफ हो गया है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी कपिल लाल के नाम पर सहमति बनने के बाद उन्हें वन विभाग का नया मुखिया बनाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। वर्तमान...

Read More

बम से उड़ाने की धमकियों पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, कहा – कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शेंगे

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी संस्थानों, नगर निकायों और धार्मिक स्थलों को मिले धमकी भरे ईमेलों के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री...

Read More

कांग्रेस विधायक द्वार पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भड़के BJP प्रदेश अध्यक्ष, कहा – गाली-गलौज कांग्रेस की संस्कृति

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस विधायक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति और संस्कारों का परिचायक बताया तथा पार्टी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। महेंद्र...

Read More

नैनीताल में निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट होगा, डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, फायर एनओसी, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं की होगी गहन जांच, 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपदा जोखिम न्यूनीकरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पूर्व में गठित संयुक्त निरीक्षण समितियां अब अपने क्षेत्राधिकार में संचालित सभी निजी स्कूलों और...

Read More

सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत के लिए 199 मामलों की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आगामी अगस्त माह में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह-2026) में राज्य सरकार की ओर से रखे जाने वाले लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित मामलों की स्थिति और उनके...

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी जिलाधिकारियों को दिये ग्रोथ सेंटरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, लखपति दीदी योजना को मिलेगी नई रफ्तार

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय सभागार में आयोजित REAP (ग्रामीण वेग वृद्धि उद्यम परियोजना-ग्रामोत्थान) एवं लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक में उन्होंने ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण...

Read More

बदरीनाथ-केदारनाथ और पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान और हरियाणा कनेक्शन की जांच तेज

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। हरिद्वार नगर निगम और मसूरी नगर पालिका को भेजे गए ई-मेल में बदरीनाथ, केदारनाथ और ऋषिकेश सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। वहीं...

Read More

कर्णप्रयाग-नगरासू मामलों में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, CM धामी ने अफवाह फैलाने वालों को भी दी चेतावनी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने...

Read More

अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी के सख्त निर्देश, कहा- अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्नि सुरक्षा मानकों...

Read More

CM धामी की अपील – चारधाम-हेमकुंट यात्रा पर अफवाहों से बचें लोग, कहा – श्रद्धालुओं की सुविधा सरकार की प्राथमिकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष...

Read More