October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • अल्मोड़ा हादसे के बाद पुलिस का एक्शन, ओवरलोड बस सीज, 51 की जगह 85 यात्री थे सवार

अल्मोड़ा हादसे के बाद पुलिस का एक्शन, ओवरलोड बस सीज, 51 की जगह 85 यात्री थे सवार

By on November 14, 2024 0 594 Views

अल्मोड़ा में बीते दिनों पहले हुए बस हादसे के बाद उत्तराखंड पुलिस ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. हरिद्वार पुलिस ने भी एक ओवरलोडिंग बस को सीज किया है.

अल्मोड़ा के मार्चुला में चार नवंबर की सुबह एक भीषण हादसा हुआ था. हादसे में एक ओवरलोडिंग बस गहरी खाई में जा गिरी थी. इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग घायल हुए थे. अल्मोड़ा हादसे से सबक लेते हुए थे हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है.

मुनाफा कमाने के चक्कर में चालक ने 51 सीटर बस 85 यात्री बैठाए थे. मार्चुला बस दुर्घटना जैसे भीषण हादसे से भी बस संचालकों ने अभी तक नहीं कोई सीख नहीं ली है. हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने साफ़ निर्देश दिए हैं कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कड़ी करवाई की जाए.