कांग्रेस के धरना प्रदर्शन मे भी झलका “दिग्गजों में दंगल, कश्मकश में कांग्रेस” ! आखिर क्यों नहीं पहुंचे हरक ?
देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ से नाराज कांग्रेसी पूरे देश मे आज प्रदर्शन कर रहे हैं । वहीं उत्तराखंड मे भी कांग्रेसियों सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ने ईडी दफ्तर का घेराव किया और हंगामा किया हंगामे को देख पुलिस ने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के जरिये विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। वर्तमान में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से आवाज उठा रही है। अपनी कलई खुलती देख भाजपा डर चुकी है। इसलिए एक आधारहीन मुद्दे की आड़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान करने की साजिश की जा रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि उसका चेहरा बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस सत्य और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिया सदा संघर्षरत रहेगी। लेकिन दिलचस्प बात ये है की इस प्रदर्शन मे न तो हरक सिंह रावत नज़र आए और न ही हरीश रावत। आपको बता दें की करण माहरा के तंज़ के बाद भी इस प्रदर्शन मे भी हरक सिंह रावत नदारद रहे जबकि कुछ दिन पहले ही माहरा ने हरक के किसी भी प्रोग्राम मे सम्मालित न होने की बात काही थी।
क्या पीसीसी चीफ, माहरा, हरीश – हरक मे सामंजय स्थापित करा पाएंगे ?
क्या हरीश – हरक के झगड़े मे कांग्रेस और कमजोर जो रही है ?
हरक सिंह रावत कांग्रेस के प्रोग्राम मे शिरकत क्यों नहीं करते ?
हरक सिंह रावत की नाराजगी की वजह क्या है ?
पार्टी को कमजोर कर रही है हरक – हरीश की नोकझोंक ?

