तितली त्यार के 11वे दिन भृमण के साथ ही साफ सफाई अभियान चलाया गया।
रामनगर। तितली त्यार के 11 वे दिन तितली भृमण कराया गया। जिसमें पर्यटकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कंटरोल बोर्ड के सुबोध व आईरिस रिसोर्ट के डारेक्टर विकास जिंदल ने भी इसमें प्रतिभाग किया। प्रदूषण कंटरोल बोर्ड से आये सुबोध ने अलाया रिसोर्ट वा मनीष कुमार को बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का वादा किया।इस कार्यक्रम में प्रकृति प्रेमी विनोद बुधानी व प्राचीय मैडम ने तितली के रंग रूप व प्रजातियों एवम कंजर्वेशन के लिए अपने विचार का आदान प्रदान किया।
इस कार्यक्रम के साथ साथ आज ग्राम क्यारी में स्वच्छता पखवाड़ा (सफाई) का भी विश्व पर्यटन दिवस के शुभ अवसर सफाई कार्यक्रम चलाया। बाहर से आये पर्यटकों व अलाया परिवार एवम ग्रामीण युवाओं ने व वन विभाग में कार्यरत वन प्रहरियों ने क्यारी के संपर्क मार्गो की सफाई की। नेचर प्रेमी विनोद बुधानी ने कहा कि ये तितली त्यार के माध्यम से नेचर को साफ सुथरा रखने की अच्छी पहल बताते हुए सराहना की और साथ साथ ग्राम क्यारी के रिसोर्ट को भी इस तरह के कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की जिससे क्यारी गांव साफ सुथरा रह सके। इस कार्यक्रम में विनोद बुधानी, प्राची , पंकज मैथानी , पटवाल ,केशब दत्त पालीवाल, संजय रावत , नीरज ,ओम प्रकाश , अमित , रुचिका, योगम्बर बोहरा , हिमांशु तिवारी, ध्यानी रावत ,गुरमीत सिंह, हरीश आर्या आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

