October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बेरोजगार संघ के सचिवालय कूच पर बोली कांग्रेस, युवा पूछ रहा है कहां है हमारा रोजगार ?

बेरोजगार संघ के सचिवालय कूच पर बोली कांग्रेस, युवा पूछ रहा है कहां है हमारा रोजगार ?

By on November 26, 2024 0 449 Views

पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने और महिलाओं के अतिरिक्त पद जोड़ने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने सचिवालय कूच किया। जिस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने इसको लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा है कि आज युवा परेशान होकर पूछ रहा है कि हमारा रोजगार कहां है?

आज बेरोजगार संघ ने सचिवाल कूच किया। जिसको लेकर अब विपक्ष सत्तापक्ष पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगर डबल इंजन की सरकार आई दो करोड़ बेरोजगार युवकों को प्रतिवर्ष रोजगार देंगे आज यहां का युवा पूछ रहा है हमारा रोजगार कहां है।

नवीन जोशी का कहना है कि रोजगार को लेकर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आज युवा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो सरकारों के उनके ऊपर लाठी चला रही है मुकदमे लगा रही है। सरकार नहीं चाहती कि युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के बारे में सोचना चाहिए और उन्हें रोजगार देना चाहिए।