Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रोडवेज बस से टकराकर हाथी की मौत, मौके पर एकत्रित हुआ हाथियों का झुंड

रोडवेज बस से टकराकर हाथी की मौत, मौके पर एकत्रित हुआ हाथियों का झुंड

By on October 2, 2024 0 816 Views

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. बेलबाबा के पास बुधवार को हरियाणा रोडवेज की बस ने एक हथिनी को टक्कर मार दी. जिसके बाद वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई. चोटिल हथिनी को देखकर सड़क पर हाथियों का झुंड इकट्ठा हो गया.

घटना बुधवार सुबह की है. जानकारी के मुताबिक हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक हथिनी रोडवेज बस के सामने आ गई. जिससे उसको टक्कर लग गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गई. घायल हथिनी को देखने के लिए मौके पर हाथियों का झुंड एकत्रित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारी और डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

बता दें यह पूरा मामला तराई केंद्रीय वन विभाग का है. डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया की हथिनी को हरियाणा रोडवेज की बस से टक्कर लगी है. जिसके बाद हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि हथिनी गर्भवती है, हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया की ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे.