September 14, 2026
Breaking News

सड़क दुर्घटना में 6 पर्यटक घायल।

By on June 21, 2022 0 237 Views

कालाढूंगी। नैनीताल से घूमकर वापस जा रहे हापुड़ निवासी पर्यटकों की महिंद्रा कार यू,पी,27 के,1616 कालाढूंगी नैनीताल मार्ग मे लाल मिट्टी के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। कार में सबार 1 बच्चे को मामूली चोट आई है जबकि 4 गंभीर रूप से घायल में हेमा पुत्री तरुण 16 वर्ष , मोनू पुत्र मिल्कराज,27 वर्ष,गुनगुन पुत्री तरण,18 वर्ष ,मोनिका पत्नी तरुण 40 वर्ष है।वही तरुण 42 व उनके पुत्र को मामूली चोट आई सभी हापुड़ उत्तर प्रदेश निवासी एक ही परिवार के सदस्य है । घायलो को चीख पुकार सुन नैनीताल से लौट रहे ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने घायलों को अपनी निजी कार से कालाढुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल का कहना है कि शासन प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। पर्यटक सोमवार को नैनीताल से घूमकर घर बापस जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में लाल मिट्टी के समीप मोड़ पर असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। कार ड्राइवर ने बताया कार का स्टेरिंग लॉक हो जाने के कारण कार पेड़ से जा टकराई । घायलों को आपातकालीन 108 सेवा की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफेर कर दिया गया है।