October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लावारिसों और बेसहारों का सहारा बनेगा उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड- शादाब शम्स

लावारिसों और बेसहारों का सहारा बनेगा उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड- शादाब शम्स

By on December 31, 2023 0 532 Views

देहरादून: वक़्फ़ बोर्ड उत्तराखण्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा , हम देवभूमि उत्तराखण्ड मे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक संवेदनशील सरकार चला रहे हैं और वक़्फ़ बोर्ड उत्तराखण्ड जनवरी में होने वाली बोर्ड बैठक में ये प्रस्ताव लाने जा रहा है । जिसका कोई नहीं है उसके साथ वक़्फ़ बोर्ड खड़ा है ।

शम्स ने बताया के प्रदेश में अकसर ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें लावारिस शव की पहचान नही हो पाती हैं मगर ये पता लग जाता है के मरने वाला किस धर्म से है, लावारिस होने के कारण शव का कफ़न दफ़्न मे दिक़्क़त आती हैं । ऐसे सभी मरनेवालों का एवं ऐसे लोग, जिनका कोई नहीं है या जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और वे अपनों के कफ़न दफ़्न का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है , ऐसे सभी लोगों के सारे  सुपुर्द ऐ ख़ाक का सारा खर्च अब वक़्फ़ बोर्ड उत्तराखण्ड वहन करेगा । शम्स ने कहा हम देवभूमि उत्तराखण्ड में रहने वाले लोग हैं तो हमारे सभी कार्यों मे मानवता दिखाई देनी चाहिए ।