October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी ! रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में आया फोन, मच गया हड़कंप…

अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी ! रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में आया फोन, मच गया हड़कंप…

By on October 6, 2022 0 220 Views

मुंबई : मुंबई में आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के एक अस्पताल को फोन कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के जारी किए गए बयान के मुताबिक मामला सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Sir HN Foundation Hospital) से जुड़ा हुआ है. हॉस्पिटल के लैंडलाइन पर अचानक फोन बजा. कॉल करने वाले ने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भी दी.

 

पुलिस के मुताबिक कॉल अज्ञात नंबर से आया था. फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर ये धमकी दी. सूत्रों ने बताया कि कॉलर ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने कहा है कि घटना में अपराध डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. इसके पहले भी रिलायंस फाउंडेशन के इस अस्पताल के लैंड लाइन पर कॉल आया था और कॉलर ने अंबानी परिवार को धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

होटल लीला को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

अगस्त के महीने में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नामी ललित होटल को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई थी. इस मामले में 5 करोड़ की मांग करने के मामले ने पुलिस ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था. इस मामले में होटल प्रशासन से कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे. बाद में 3 करोड़ की मांग की गई थी. फोन पर एक शख्स ने धमकी दी थी कि ब्लास्ट न हो इसके लिए होटल प्रशासन उसे 5 करोड़ देने होंगे.