October 30, 2026
Breaking News

पत्रकारों ने चीमा के बयान पर जताई नाराजगी।

By on July 14, 2022 0 228 Views

कालाढूंगी। काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा पत्रकारों के प्रति की गई अशोभनीय बयानबाजी पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कालाढूंगी इकाई ने तहसीलदार कालाढूंगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चीमा पर कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने यह ज्ञापन नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे को सौंपा। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष प्रकाश नैनवाल, महामंत्री शाकिर हुसैन, संरक्षक जाहिद हबीबी, गोपाल बिष्ट, भगवान मेहरा आदि पत्रकार उपस्थित थे।