Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • घर में जबरन घुस गई प्रेमिका ! शादीशुदा प्रेमी की पत्‍नी को छत से नीचे फेंका- कई हड्डियां टूटी ?

घर में जबरन घुस गई प्रेमिका ! शादीशुदा प्रेमी की पत्‍नी को छत से नीचे फेंका- कई हड्डियां टूटी ?

By on July 2, 2023 0 201 Views

प्रतापगढ़: भरोखन गांव की गीता के लिए उसके पति की प्रेमिका मुसीबत बन गई है। वह जबरन घर में घुसकर सौतन की तरह रह रही है। विरोध करने पर वह इस कदर खफा हुई कि गीता को घर की तीसरी मंजिल से गिरा दिया। इससे गीता की कई हड्डियां टूट गईं। वह अस्पताल में कराह रही है। भगवान से जिंदगी बचाने की भीख मांग रही है। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, पट्टी कोतवाली में दर्ज केस की सच्ची कहानी है।

चमेला देवी भरोखन गांव की है। वह अपनी बहू गीता की हालत देख खून के आंसू रो रही हैं। उन्होंने कंधई की काजल नामक युवती के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराया। बताया कि उक्त युवती उसके विवाहित पुत्र विवेक पर जबरन विवाह का दबाव बना रही है। उसके पिता ने उसकी हरकत से परेशान होकर विवेक पर केस दर्ज करा दिया था।

पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया था। घर वालों ने समझा कि अब काजल व विवेक में दूरी हो जाएगी, पर ऐसा न हुआ। जब विवेक जेल से साल भर के बाद बाहर आया तो दोनों में फोन पर बात होने लगी। यही नहीं युवती फिर उसके घर पहुंच गई। अबकी तो उसने सारी हदें पार कर दीं। उनके घर में प्रवेश कर गई।

गुरुवार की शाम विवेक की पत्नी गीत देवी व स्वजन से तीसरी मंजिल पर तकरार होने लगी। आरोप है कि उक्त युवती ने गीता को वहां से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

अब गीता सौतन रूपी युवती के कहर से पहले एसआरएन प्रयागराज ले जाई गई। वहां से शनिवार को जौनपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाई गई है। उसकी हालत खराब होती जा रही है। उसके तीन मासूम बच्चे मां के लिए परेशान हो रहे हैं। पूरे परिवार में दुख व कलह बनी है।

खास बात यह भी है कि नामजद युवती भी विवेक की दूर की रिश्तेदार बताई जा रही है। पट्टी कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपित नामजद युवती से पूछताछ की जाएगी।