October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • लाभार्थियों की समस्या सुनने पहुंचे ब्लाक प्रमुख। कहा बनेंगी गौशाला और लगेगी सोलर लाइट।

लाभार्थियों की समस्या सुनने पहुंचे ब्लाक प्रमुख। कहा बनेंगी गौशाला और लगेगी सोलर लाइट।

By on June 5, 2022 0 209 Views

कालाढूंगी। बैलपड़ाव के भवानीपुर सलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी कालौनी में पहुंचकर ब्लाक प्रमुख कोटाबाग रवि कन्याल ने लाभार्थियों की समस्याएं सुनी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण की शिकायत मिलने पर प्रमुख कन्याल द्वारा आवास स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्माण में लगें लगे कर्मियों को शीघ्र ही दरवाजा-खिड़की लगवाकर आवास की व्यवस्था ठीक करने को कहा। साथ ही लाभार्थियों के शौचालय का पैसा पूर्ण रूप से नही आने पर उन्होंने मनरेगा विभाग को सूचित कर शीघ्र ही पैसा भेजने की कार्रवाई करने को कहा। प्रमुख कन्याल ने कहा कि आवास बन चुके हैं, कुछ आवासों का काम चल रहा है, यहां रहने वाले लोग, बिजली पानी के लिए परेशान हैं, सरकार ने इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों पर राजनीति करने वाले लोगों ने यहां बिजली-पानी की व्यवस्था पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि आवासीय कालौनी में उनके द्वारा जल्द ही सोलर लाइट लगवाई जाएगी एवं गौशाला बनाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है।