October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हरिद्वार जीआरपी ने बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश, रेलवे ट्रैक पर मिला डेटोनेटर, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी “अशोक”

हरिद्वार जीआरपी ने बड़ी साजिश का किया पर्दाफाश, रेलवे ट्रैक पर मिला डेटोनेटर, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी “अशोक”

By on October 31, 2024 0 535 Views

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जीआरपी (Government Railway Police) ने बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी के रामपुर जिले का रहने वाला है, जिसका नाम अशोक है.

हरिद्वार जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें मुरादाबाद रेलवे मंडल के कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़ा है. सूचना मिलते ही हरिद्वार जीआरपी तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंची. पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में घूमता हुआ नजर आया.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ये डेटोनेटर सिग्नल पटाखा रेलवे गुफा के पास पड़ा मिला था. बता दें कि रेलवे ने कोहरे के दौरान गाड़ी की गति नियंत्रित करने के लिए डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है. डेटोनेटर एक तरीके से ट्रेन रोकने के काम आता है, जिसमें बहुत अधिक धमाका होता है और इसकी आवाज सुनने के लिए उसने ट्रैक पर लगाया था.

जीआरपी हरिद्वार के थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है. सिग्नल फॉग पटाका (डेटोनेटर) ट्रेन रोकने के काम आता है और इसमें तेज आवाज होती है मगर यह नुकसान नहीं पहुंचाता है.