Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हरदा के हठ के आगे हरक का सरेंडर-हरीश से मांगी माफी, कहा अब नहीं करूंगा बड़े भाई की शान में गुस्ताखी।

हरदा के हठ के आगे हरक का सरेंडर-हरीश से मांगी माफी, कहा अब नहीं करूंगा बड़े भाई की शान में गुस्ताखी।

By on October 23, 2021 0 303 Views

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच में इसलिए कई सालों से जुबानी जंग चल रही है, स्थिति यह है कि कभी हरक सिंह रावत हरीश रावत को लेकर कुछ बड़ा बयान दे देते हैं तो कभी हरीश रावत उन्हें उजाडू  बेल बता देते हैं।

लेकिन इन दोनों के बीच में मामला अब थोड़ा सुलझता दिख रहा है. कुछ दिन पहले ही जहां हरक सिंह रावत ने कहा था कि हरीश रावत ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की थी तो हरीश रावत ने भी हरक सिंह रावत के लिए कहा था कि उनकी वापसी कांग्रेस में तभी हो सकती है जब वह प्रदेश से माफी मांगे और इन सब के बीच में अब हरक सिंह रावत ने कहा है कि मैं हरीश रावत से माफी मांगता हूं, हरीश रावत बड़े भाई है इसलिए माफी मांग रहा हूं आपका हर शब्द हमारे लिए आशीर्वाद है आप जो चाहे बोलते रहो.