October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

By on November 9, 2021 0 485 Views

रामनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड स्थित पार्टी कार्यालय से नगर में पद यात्रा निकाली। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से जनता को प्रदेश सरकार की विफलताओं महंगाई बेरोजगारी से अवगत कराने के साथ ही राज्य बनने के बाद कांग्रेस द्वारा राज्य हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के कार्यकाल को लेकर बेहद निराश है 2022 में जनता प्रदेश में परिवर्तन लाकर प्रदेश की बागडोर कांग्रेस को सौंपेगी। पदयात्रा में नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉक्टर निशांत पपने, प्रदेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नरेश कालिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा सभासद विमला आर्या, बीना रावत, सचिव प्रदेश कांग्रेस अनुo विभाग ममता आर्या, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुo विभाग गिरधारी लाल, सभासद गुलाम सादिक, सभासद मोहम्मद अजमल, फरीद अख्तर, दीपक मसीह, उमा शंकर गुप्ता, देवेंद्र चिलवाल, तारा बेलवाल, ग्राम प्रधान इमरान खान, अतुल अग्रवाल, कुन्दन प्रकाश, दीपक भट्ट, अंकुश अग्रवाल, उमाकांत ध्यानी, ओम प्रकाश आर्य वंशी, पंकज पांडे, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष राजेश नेगी, कैलाश त्रिपाठी, नजाकत अली, मुकेश खेरिया, मोइन खान, चांद खान, वीरेंद्र लटवाल, महेश पान्डे,प्रेम जैन, कमल नेगी, कुबेर कडाकोटि, शेर खान, भास्कर चम्याल, मोहम्मद आसिफ, सुनील कुमार आफाक हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, विरेन्द्र तिवारी आदि मौजुद रहे।