September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • साँप के डसने के बाद परिजनो ने शव को गोबर का लेप लगाकर गड्ढे मे दबाया, 9 दिन पहले हो गई थी मौत, अब सपेरे बचाएंगे जान !

साँप के डसने के बाद परिजनो ने शव को गोबर का लेप लगाकर गड्ढे मे दबाया, 9 दिन पहले हो गई थी मौत, अब सपेरे बचाएंगे जान !

By on June 24, 2022 0 231 Views

शाहजहाँपुर: निगोही के महुरतला गांव में एक मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले ईसपाल का 18 वर्षीय बेटा शिवोम को सांप ने दिल्ली में डंस लिया था। डाक्टर ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका शव दिल्ली से ले आया। अपने खेत में गड्ढा खोदकर युवक का शव गोबर का लेप लगा कर दबा दिया। परिजनों का कहना है कि पंद्रह दिन पूरे होने पर शव दबाने वाले स्थान पर वह कपड़ा डालेंगे। कपड़ा गीला हो जाएगा तो वह बंगाल से संपेरे बुलाएंगे। संपेरे शरीर से जहर निकाल देंगे और उनका बेटा जिंदा हो जाएगा। बुधवार को शरीर खेत में दबाए हुए 9 दिन हो गए हैं।

निगोही के महुरतला के ईसपाल का बेटा शिवोम दिल्ली में रेलवे में मजदूरी करता था। 13 जून की सुबह शिवोम के गले में सांप ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपहार न मिलने पर परिजन शिवोम को बरेली ले आए। वहां डाक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन शिवोम का शरीर गांव ले आए। ईसपाल ने बताया कि झाड़फूंक करने वाले शिवोम का शरीर लेकर गए। उन्होंने बताया कि शरीर को खेत में गोबर का लेप लगाकर दबा दो। 15 दिन पूरे होने खेत में शरीर को दबाने वाले स्थान पर कपड़ा डालना होगा और अगर वह कपड़ा गीला हो गया तो बंगाल से सपेरे बुलाए जाएंगे। परिजनों को उम्मीद है कि सपेरे शिवओम की जान बचा लेंगे। बेटे के जिंदा होने की आस में परिजनों ने खेत पर शरीर को दबा रखा है।