- Home
- उत्तराखण्ड
- रामनगर में 7 दिनों तक रहेगी पानी की समस्या।
रामनगर में 7 दिनों तक रहेगी पानी की समस्या।
रामनगर।जल संस्थान के ईई मनोज़ कुमार टम्टा ने बताया कि रामनगर जल संस्थान के बल्दिया पड़ाव प्लांट में इंटेक वैल मे मलबा जमा हो गया है।जिससे पानी में दिक्कतें आ रही हैं।उन्होंने बताया कि 7 दिनों तक जल संस्थान के द्वारा सफाई का कार्य चलने के कारण एक ही समय सुबह में पानी आएगा जबकि शाम के समय पानी बंद रहेगा।उन्होंने नगर के उपभोक्ताओं से सहयोग और समय से पानी भरने की अपील की हैं।

