October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से की ये अपील :VIDEO

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से की ये अपील :VIDEO

By on June 29, 2023 0 439 Views

देहरादून: प्रदेश में मौसम खराब होने के बीच चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को तमाम सावधानियां बरतने की जरूरत है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसके तहत प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों से निवेदन किया है कि मौसम विभाग की ओर से दिए गए अलर्ट को देखते हुए देवभूमि में प्रवेश करें.

CM ने यात्रियों को मौसम की जानकारी लेने की दी सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है. जिसके चलते प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. हालांकि, भारी बारिश के चलते समय-समय पर यात्रा में रुकावट पैदा हो रही है. ऐसे में अब मानसून आने पर जो अलर्ट जारी किया गया है, उसको लेकर यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा शुरू करनी चाहिए. जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े.

CM धामी ने विपक्ष को दिया ये जवाब

वहीं, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर लगातार विपक्षी दल समेत अन्य संगठनों के सवाल खड़े करने पर सीएम ने कहा कि भारत के संविधान की मूल भावना और संविधान की धारा 44 में जो प्रावधान है, उसके तहत ही यूसीसी पर काम और निर्णय होने हैं. इसके अलावा यूसीसी का ड्राफ्ट बनने के लिए गठित विशेषज्ञ कमेटी उस पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि एक देश में सबके लिए समान कानून होना चाहिए. इसकी मांग लंबे समय से उठती रही है, जिसकी शुरुआत उत्तराखंड ने कर दी है. ऐसे में सरकार की अपेक्षा है कि देश भर में ये कानून लागू होना चाहिए.