October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • AAP के हुए पूर्व IAS अधिकारी सुरेश कुमार, कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में थामी AAP की झाड़ू…

AAP के हुए पूर्व IAS अधिकारी सुरेश कुमार, कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में थामी AAP की झाड़ू…

By on January 13, 2022 0 272 Views

देहरादून : आप पार्टी में लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है. ऐसे में पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भंडारी ने कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन लिया. उन्हें कर्नल कोठियाल ने अपने आवास पर आप पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई. कर्नल कोठियाल ने इस मौके पर बताया कि सुरेश कुमार भंडारी गोवा,दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार में अहम पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं.उन्होंने बताया कि सुरेश भंडारी ने बहुत संघर्षमय जीवन को करीब से देखा है. उनके पिता के स्वर्गवास के बाद उनकी पढाई ननिहाल में हुई.

उन्होंने कहा कि जब बिजली के अभाव में भंडारी जी ने अपनी शिक्षा पूरी की तो उन्होंने गांव के क्षेत्र को बिजली से चमकाने के लिए अपनी जमीन पर पनबजली के माध्यम से बिजली पैदा करते हुए पूरी गांव और आसपास के इलाके में बिजली पहुंचाई. उन्होंने पहाड़ के बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा देने के लिए एक लैब की स्थापना भी की. इसके साथ ही उनका सामाजिक संस्थाओं से सीधा जुडाव रहा है. कर्नल अजय कोठियाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अब उत्तराखंड का नवनिर्माण करना है.

वहीं आप की सदस्यता लेने के बाद सुरेश कुमार भंडारी ने कहा कि आज वो आप पार्टी की नीतियों से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं. उन्हेांने दिल्ली में रहते हुए कई पदों पर नौकरी की है और तब की दिल्ली और आज की दिल्ली में बहुत अंतर है. उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली में विकास के आयाम स्थापित किए हैं और उन्हें उम्मीद है कि आप पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी आप पार्टी ने जो भी गारंटी दी हैं वो गारंटी हर हाल में पूरी होगी.