September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोतवाली रामनगर पुलिस ने 11 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 व्यक्तियो को किया गिरफ्तार, सब्जी ढूंलान वाले कैंटर से कर रहे थे गांजा की तस्करी।

कोतवाली रामनगर पुलिस ने 11 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 व्यक्तियो को किया गिरफ्तार, सब्जी ढूंलान वाले कैंटर से कर रहे थे गांजा की तस्करी।

By on December 30, 2021 0 459 Views

रामनगर।पुलिस ने दो लोगों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक मनोज नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया सहित कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान सराइखेत अल्मोड़ा से आने वाले वाहन संख्या UK 11 CA 1161 को रोककर चेक किया गया तो कैंटर चालक नितेश रावत निवासी बासिटीला एवं कंडक्टर कृष्णा कुमार ग्राम आमगाडी निवासी के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टो में कुल 11 किलो 800 ग्राम गांजा अवैध रूप से बरामद किया गया।
दोनो अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गतमुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि वह लोग रामनगर से पहाड़ी क्षेत्र में राशन एवम सब्जियां ले जाने का कार्य करते हैं और लौटते समय पहाड़ी क्षेत्रों से गांजा खरीदकर लाये।उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश करने की कारवाई की गयीं।