October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देहरादूनः बर्फबारी और नए साल के जश्न के लिए उमड़ रहे पर्यटक, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, गूगल मैप रूट में भी बदलाव

देहरादूनः बर्फबारी और नए साल के जश्न के लिए उमड़ रहे पर्यटक, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, गूगल मैप रूट में भी बदलाव

By on December 29, 2024 0 372 Views

देहरादूनः बर्फबारी और नव वर्ष के मद्देनजर अलग-अलग राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक मसूरी और चकराता पहुंच रहे हैं. वहीं आगामी दिनों ने आने वाले पर्यटकों की संख्या और भी अधिक बढ़ने की संभावना है. जिसके तहत शनिवार को एसएसपी अजय सिंह ने यातायात के बढ़ने वाले दबाव का जायजा लिया. एसएसपी ने यातायात के संचालन के लिए रूट डायवर्जन प्लान के तहत डायवर्ट किए गए चौराहों का निरीक्षण किया. साथ ही प्वाइंटों पर नियुक्त पुलिस बल को आने वाले पर्यटकों की सहायता के लिए ब्रीफ किया.

आगामी नव वर्ष और देहरादून शहर में पर्यटकों के लगातार आवागमन के मद्देनजर मसूरी जाने वाले पर्यटकों और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए एसएसपी के निर्देशन में यातायात डायवर्जन प्लान को लागू किया गया है. इसके तहत शनिवार को सड़कों पर उतर संभावना के मद्देनजर यातायात के बढ़ने वाले दबाव का जायजा के साथ ही यातायात के संचालन के लिए बनाए गए बैरिकेड्स और बैरियर का निरीक्षण किया.

साथ ही अन्य चिन्हित किए गए स्थानों पर भी बैरिके्डस और बैरियर लगाए जाने और रूट प्लान की जानकारी के लिए यात्रा मार्गों पर चिन्हित स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड और सूचना पट्ट लगाए जाने के निर्देश दिए. एसएसपी देहरादून ने आईएसबीटी, शिमला बाइपास चौक, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट चौक, मिलिट्री चौक, सप्लाई रोड, पुरकुल चौक, कोथल गेट, अस्थाई पार्किंग, राजपुर रोड, साईं मंदिर चौक, किर्साली चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, महाराणा प्रताप चौक, चौराहों और रूट का निरीक्षण किया गया.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गूगल मैप पर यातायात रूटों के अपडेटेड वर्जन को अपलोड किए जाने के लिए संबंधित से समन्वय बनाते हुए इसे प्रयोग में लाए जाने और यातायात की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया. ताकि गूगल मैप की सहायता से सफर करने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए.