Breaking News

हिमालय बचाओ दिवस पर किया पौधारोपण।

By on September 9, 2022 0 109 Views

हल्द्वानी/कालाढूंगी। हिमालय बचाओ दिवस के उपलक्ष्य में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जज फार्म हल्द्वानी में वन सुरक्षा दल तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने पौधारोपण करते हुए हरड़, बहेड़ा, आंवला, अर्जुन एवं जामुन आदि पौधों का रोपण किया। सुरक्षा दल प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण करते हुए प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वन दरोगा पान सिंह गोनिया, नईम अहमद, प्रकाश तिवारी, नीरज तिवारी, दिनेश शाही, सुरेश चंद्र पांडे, किशन सनवाल, राहुल कनवाल, प्रियंका गंगवार,
अर्चना, आईटीआई के गिरीश दुर्गापाल, रेखा दुर्गापाल, संतोष भाकुनी, राजेंद्र तिवारी, लता तिवारी, पूनम आर्य, हेम चंद्र उपाध्याय, अमनदीप आदि उपस्थित रहे।