October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लोस चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी षणमुगम को हटाया, बीवीआरसी पुरुषोत्तम को दी जिम्मेदारी

लोस चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी षणमुगम को हटाया, बीवीआरसी पुरुषोत्तम को दी जिम्मेदारी

By on February 3, 2024 0 639 Views

देहरादून: सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम को हटा दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद उन्हें हटाकर उनकी जगह बीवीआरसी पुरुषोत्तम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश में मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इस कड़ी में मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण से लेकर चुनाव आयोजन संबंधी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

इस बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से डॉ.वी षणमुगम को हटा दिया। चर्चा है कि इस बदलाव के पीछे पिछले दिनों हुए चंपावत उपचुनाव को वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।