October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • एथनॉल मानक के विरोध में सातवे दिन भी धरना जारी। ग्रामीण आरपार की लड़ाई को तैयार।

एथनॉल मानक के विरोध में सातवे दिन भी धरना जारी। ग्रामीण आरपार की लड़ाई को तैयार।

By on February 22, 2024 0 550 Views

कालाढूंगी। चकलुवा के सूरपुर में निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट के मानक की जांच किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जबतक इस क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण के साथ मानकों की उच्च स्तरीय जांच नहीं की जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मंगलवार को धरने के सातवे दिन तमाम ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे। जिनका कहना था कि ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, उसके बाद भी एथनॉल प्लांट के निर्माण के मानकों की जांच नहीं की जा रही है। शासन प्रशासन के द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एथनॉल प्लांट को लगाए जाने के लिए जो मानक हैं, उनमें कुछ अधिकारियों द्वारा भारी फेरबदल किया गया है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, गिरीश पडलिया, मोहन सिंह खोलिया, गुड्डू चौहान, जनार्दन जोशी, रवि दिगारी, मोहन सिराड़ी, नवीन चंद्र पांडे, सुखदेव सिंह, बालम सिंह, गुलाब राय आदि उपस्थित थे।