September 13, 2026
Breaking News

मौसम बदलते ही डेंगू के मामले भी बढ़ने लगे है।

By on November 11, 2021 0 218 Views

रामनगर। मौसम बदलते ही डेंगू के मामले भी बढ़ने लगे है। डेंगू को रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकारी अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। डेंगू मरीज चिकित्सालय में भर्ती होने लगे हैं।
पिछले दो तीन दिनों से क्षेत्र में डेंगू के मरीज हॉस्पिटलों में आने लगे हैं। निजी हॉस्पिटल में पांच मरीज दो दिनों में भर्ती हो चुके हैं। चिकित्सकों द्वारा डायरिया व तेज बुखार के मरीजों का कार्ड टेस्ट कराया जा रहा है। कार्ड टेस्ट में मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। सर्दी में इस रोग के मद्देनजर सरकारी चिकित्सालय में डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिसमें छह बेड और मच्छरदानी लगाई गई है। दो माह पूर्व नगरपालिका द्वारा निरीक्षण कर लोगों को जागरूक करने के लिए बाहर रखे सामान, टायर, गमलों में जमा पानी हटाने को कहा गया था।