October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स बनाने से परेशान हुआ युवक, पेड़ से फांसी लगाकर दे दी जान

पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स बनाने से परेशान हुआ युवक, पेड़ से फांसी लगाकर दे दी जान

By on February 16, 2024 0 650 Views

चामराजनगर: सोशल मीडिया का इस्तेमाल जितना पॉपुलर हो रहा है, इसकी वजह से उतनी ही पारिवारिक कलह की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया की लत के नुकसान की ताजा मामला कर्नाटक से चामराजनगर से आई है। यहां कथित तौर पर पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम रील्स बनाने के जुनून से परेशान होकर युवक ने अपनी जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, युवक कुली का काम करता था और उसे पत्नी का इंस्टाग्राम रील्स बनाना पसंद नहीं था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, चामराजनगर के हनुरू इलाके में एक 34 वर्षीय युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि युवक की पत्नी लगातार सोशल मीडिया का प्रयोग करती रहती थी और इंस्टाग्राम रील्स बनाती थी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि युवक ने अपनी पत्नी की सोशल मीडिया की लत पर आपत्ति जताई थी लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और रील बनाना जारी रखा।

पति-पत्नि में होती थी बहसबाजी

आत्महत्या की इस पूरी घटना पर पुलिस ने बताया है कि रील्स बनाने की लत के कारण युवक की अक्सर पत्नी से बहस होती थी। जब चीजें ज्यादा बढ़ गई तो कुमार ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मौके से आत्महत्या को लेकर लिखा गया कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट: भाषा)