October 28, 2026
Breaking News

प्रधानाचार्य रौतेला को दी विदाई।

By on October 30, 2021 0 303 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)कोटाबाग आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रौतेला के सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज के सभी स्टाफ ने उनको भावभीनी विदाई दी।
कॉलेज स्टाफ द्वारा उनको विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की खूब सराहना की। सभी ने बारी-बारी उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उन्हें विदा किया। जैसे ही उन्होंने विदाई ली सभी शिक्षक व स्टाफ के लोगों की आंखें नम हो गईं।
इस दौरान सेवानिवृत्त हुए प्रधानचार्य रौतेला ने कहा कि आप सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का उन्हें हमेशा ही सहयोग मिला है। आगे भी अपना ऐसा सहयोग कॉलेज को व आगामी प्रधानाचार्य को भी देते रहें ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निरंतर आगे बढ़ती रहे। इधर कॉलेज स्टाफ ने भी उनसे कहा कि वह अपना आशीर्वाद कॉलेज के प्रति बनाए रखें और समय-समय पर यहां आते रहें। कार्यक्रम का संचालन डा, विवेक पांडे ने किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य सुंदर लाल, हरपाल सिंह चौहान, यूएस चाहल, वीरेंद्र मटेला, डा, भावना सिंह, रुबीना सिद्दीकी, गणेश कन्याल, भगवती प्रसाद, देवकी रौतेला, बसंती अधिकारी, समेत युवा भाजपा नेता अंशु पांडे आदि उपस्थित रहे।