October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • दुखद ! महीनों से बेटी के लिए जोड़ रहा था शादी का सामान, आग में जल गए अरमान, खाक हुए जेवर, कैश और कपड़े, हो गया लाखों का नुकसान…

दुखद ! महीनों से बेटी के लिए जोड़ रहा था शादी का सामान, आग में जल गए अरमान, खाक हुए जेवर, कैश और कपड़े, हो गया लाखों का नुकसान…

By on June 20, 2024 0 747 Views

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में कुछ दिन पहले आग की चपेट में आने से करीब दो दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख हो गए थे. इस घटना में गरीब मजदूरों और किसानों का काफी नुकसान हुआ था. गनीमत यह रही थी कि इस अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई थी. लेकिन इसमें एक परिवार ऐसा भी था जिसकी बेटी की शादी होनी थी और वो पाई-पाई जोड़कर दहेज का सामान इकट्ठा कर रहा था. पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गए थे. कुछ देर बाद बेटी ने फोन पर बताया कि पापा घर पर आग लग गई है और सारा सामान जल गया. यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी.

पीड़ित राममिलन जब घर पहुंचे तो देखा कि घर में रखा सारा सामान जल चुका था. बेटी की शादी के लिए कैश, कपड़े भी जलकर खाक हो चुके थे. अब उन्हें यह चिंता सता रही है कि बेटी की शादी कैसे होगी उनके पास जो था वो सब जलकर राख हो गया. उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. SDM और जनप्रतिनिधियों ने सरकारी योजनाओं के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है.

बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर हुआ राख

यह मामला बबेरू तहसील क्षेत्र के बांघड़ा गांव का है. जहां आग लगने से दर्जनों परिवार सड़क पर आ गए हैं. प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर पीड़ितों को सहायता देने में जुटी है. पीड़ित राममिलन ने बताया कि नकदी, जेवर, अनाज और कपड़े सब कुछ जल गया. घर पर आठ लोगों रहते हैं, वो बेटी के लिए लड़का देखने गए थे और कुछ देर बाद फोन आया और बताया कि आग में सबकुछ जलकर खत्म हो गया. मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग को बुझाया और अफसरों ने भी मदद का पूरा भरोसा दिलाया.

प्रशासन ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

SDM नमन मेहता ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस प्रशासन और फायर की टीमों द्वारा रेस्क्यू किया गया. पीड़ितों के नुकसान की लिस्ट बनाई जा रही है, हमारे लेखपाल, नायब तहसीलदार मौके पर जांच कर रहे हैं. सभी के लिए राशन और रहने की व्यवस्था कर दी गई है. रिपोर्ट बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी.