October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सभासद रूबीना सैफी ने आधार केन्द्रो के संचालन हेतू एसडीएम को ज्ञापन दिया

सभासद रूबीना सैफी ने आधार केन्द्रो के संचालन हेतू एसडीएम को ज्ञापन दिया

By on October 1, 2021 0 406 Views

रामनगर। नगर पालिका परिषद की सभासद श्रीमती रूबीना सैफी ने उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को ज्ञापन देकर आधार कार्ड सेंटरो को सुचारू रूप से संचालित किये जाने की मांग की है। श्री सैफी ने ज्ञापन मे बताया कि क्षेत्र मे इस समय स्कूली बच्चो को शेक्षिक सत्र चल रहा है जिस कारण स्कूली छात्र-छात्राओ, गर्भवती महिलाओ सहित विभिन्न कार्यो हेतू आम जनता को आधार कार्ड मे संशोधन व नये आधार कार्ड बनाये जाने की आवश्यकता पड़ रही है मगर तहसील मे चलने वाला आधार कार्ड संेटर बंद होने के कारण आम जनता को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा हैै क्योकि इस कार्य को करने वाले बैंक उपभोक्ताओ को काफी लम्बे समय की तारीखे दे रहे है साथ ही आये दिन उनकी मशीने खराब होती रहती है इसके अलावा पोस्ट ऑफिस मे भी आधार कार्ड से जुड़े हुये कार्य नही हो पा रहे है। श्रीमती सैफी ने एसडीएम से तहसील के आधार कार्ड सेंटर को पुनः शुरू कराये जाने सहित अन्य आधार कार्ड सेंटरो का संचालन सुचारू रूप से कराये जाने की मांग की। इस सदंर्भ मे एसडीएम श्री चटवाल ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।