October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • हैरतअंगेज मामला! लव मैरिज करने पर महिला का मर्डर, पुलिस जलती चिता से उठा ले गई शव

हैरतअंगेज मामला! लव मैरिज करने पर महिला का मर्डर, पुलिस जलती चिता से उठा ले गई शव

By on July 5, 2024 0 820 Views

झालावाड़: झालावाड़ जिले के जावर क्षेत्र के शोरती गांव में लव मैरिज करने वाली विवाहिता की हत्या करने का आरोप उसके मायके वालों पर लगा है। आरोप है कि महिला के पिता और भाइयों ने बारां जिले के हरनावदा क्षेत्र के एक बैंक से उसे अगवा कर लिया और मार डाला। हत्या करने के बाद परिजन शव का दाह संस्कार कर रहे थे तभी पुलिस शमशान घाट पर पहुंची और चिता पर से शव को बाहर निकाला। हालांकि शव करीब 80 प्रतिशत जल गया था।

पिछले साल युवक से की थी लव मैरिज
पुलिस ने बताया कि शोरती निवासी 24 वर्षीय शिमला ने बांरा जिला निवासी युवक से 2023 में प्रेम विवाह कर लिया था। इसके चलते युवती के परिजन उससे नाराज चल रहे थे। गुरुवार को शिमला बाई बांरा जिले के हरनावदा शाह जी बैंक में से पैसे निकालने आई थी। युवती के पिता,भाई और मां सहित आधा दर्जन लोगों ने उसे वहां से अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर शोरती शमशान में उसका दाह संस्कार करने लगे । लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने अदजली लाश को बाहर निकाला।

जलती चिता से शव को बाहर निकाला गया

दरअसल महिला के पति रवि भील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि थाने पर उसे भगा दिया गया। जब उसने मामले की जानकारी डीएसपी को दी तो सूचना पर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, पुलिस उपाधीक्षक मनोहर थाना जनरैल सिंह , बांरा एसपी राजकुमार चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जलती चिता में पानी डालकर शव को बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

इस बीच विवाहिता को अगवा करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवती को किस तरह उसके पिता समेत चार परिजन जबरन बैंक से उठाकर अपने साथ ले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच पता चला कि पता चला है कि लड़की का बारां जिले में ही कही हत्या कर दी गई थी। जब लड़की मर गई तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए जावर के शमशान घाट ले जाया गया।