October 26, 2026
Breaking News

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन

By on December 30, 2021 0 328 Views

गिरीश चन्द्र शर्मा ( देवभूमि समय)

काशीपुर।

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज काशीपुर के जनसंचार विभाग में प्लानिंग, प्रोडक्शन एंड प्रेजेंटेशन ऑफ़ टी वी न्यूज़ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पत्रकार और लेखक अरुणेश द्विवेदी रहे। कार्यशाला में जन संचार विभाग के सभी छात्र/ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला सत्र शुरू होने से पूर्व संस्थान के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा ने उनका स्वागत किया। अरुणेश द्विवेदी ने अपनी कार्यशाला में टेलीविज़न में पीस टू कैमरा का सही तरीका और उसका महत्व बताया। उन्होंने न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ एंकरिंग के फॉर्मेट और विभिन्न प्रकार की समाचारों की एंकरिंग को भी समझाया ।
अरुणेश द्विवेदी ने छात्र/ छात्राओं से अलग अलग एक्टिविटी भी करवाई। छात्र/ छात्राओं द्वारा किये विभिन्न प्रशनों के भी उन्होंने बहुत ही सरल भाषा में उत्तर दिये। इस कार्यक्रम में ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह अकादमिक डायरेक्टर मनोज मिश्रा और सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।