Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • जिला पंचायत सदस्य के हो रहे उपचुनाव में आरती का जनसंपर्क तेज।

जिला पंचायत सदस्य के हो रहे उपचुनाव में आरती का जनसंपर्क तेज।

By on June 19, 2022 0 608 Views

कालाढूंगी।विकासखंड कोटाबाग के गुलजारपुर बंकी 18 के लिए आगामी 27 जून को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है।
विगत 10 माह पूर्व गुलजारपुर बंकी की जिला पंचायत सदस्य ने इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य की यह सीट खाली पड़ी थी।उपचुनाव को देखते हुए इसबार गुलजारपुर बंकी 18 के लिए आरती आर्या कमर कस चुकी है और क्षेत्र मैं प्रबल दावेदार मानी जा रही है, आपको बताते चले कि आरती आर्या भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप मे मैदान मैं है और जिनके आगे विपक्ष खेमा बिल्कुल निष्क्रिय दिख रहा है जिसको देखते हुए आरती आर्या की जीत पक्की मानी जा रही है।उपचुनाव को देखते हुए काफी कम समय बाख गया है जिसके लिए आरती आर्य और समर्थको ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है, और साथ ही आरती आर्या ने बताया कि जनता का उनको पूरा समर्थन मिल रहा है और जिला पंचायत सदस्य की यह सीट भाजपा की झोली मैं आने वाली है।

Previous Post