October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भारी पड़ी दावत खानी ! शादी के खाने ने 100 से ज्यादा लोगों को पहुंचाया अस्पताल

भारी पड़ी दावत खानी ! शादी के खाने ने 100 से ज्यादा लोगों को पहुंचाया अस्पताल

By on November 25, 2023 0 1113 Views

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक शादी समारोह में भोजन करना मेहमानों को भारी पड़ गया। खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई और अभी वे अपना अलग-अलग जगह इलाज करा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जावरा के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया।

खाना खाते ही होने लगे उल्टी-दस्त

मिली जानकारी के अनुसार, सरसौदा गांव में गुरुवार को शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग भोजन करने पहुंचे थे। इस मौके पर जिन लोगों ने भोजन किया उनमें से बड़ी संख्या में कई लोग ऐसे थे जिन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग प्रशासनिक हमला मौके पर पहुंचा।

सभी का अस्पताल में चल रहा इलाज

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एस एल खराडी, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार वैभव जैन ने मौके पर पहुंच कर प्रभावितों से चर्चा की और उनके उपचार का इंतजाम किया। 100 से ज्यादा लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है। इनमें से कई का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पताल में किया गया, जबकि जिनकी हालत खराब थी उन्हें जावरा के चिकित्सालय भेजा गया।