October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • नैनीताल विधानसभा के पर्वतीय प्रा स्वास्थ्य केंद्रों में विधायक संजीव आर्य ने दी स्वास्थ्य सामग्री।

नैनीताल विधानसभा के पर्वतीय प्रा स्वास्थ्य केंद्रों में विधायक संजीव आर्य ने दी स्वास्थ्य सामग्री।

By on August 26, 2021 0 291 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग के अति दूरस्थ प्रा स्वास्थ्य केंद्र घुग्घू सिगड़ी और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़/डोला/डोन परेवा/ओखलढुंगा में नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने कोवीड 19 से बचाव और छेत्र की समस्या को देखते हुए प्रा स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड 19 सामग्री सेनेटाइजर,सर्जिकल मास्क,एन 95 मास्क, इंफ्रारेड थर्मामीटर,ग्लब्ज,सोडियम हाइपो क्लोराइड उपलब्ध करवाई है। और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में अत्याधुनिक सुविधाओं व तकनीक युक्त 4बेड और डिलीवरी टेबल उपलब्ध करवाई है।
विधायक संजीव आर्य ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में कोविड 19 से निपटने के लिए और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सामग्री उपलब्ध करवाई गई है और वेक्सिनेशन के लिए मोबाइल टीम गठित कर प्रथम चरण में सभी ग्राम पंचायतों में 18+और 45+ वेक्सिनेशन का काम किया गया है और जो भी लोग वेक्सिन नही लगवा पाए है जल्दी ही कैंप लगाकर शत प्रतिशत वेक्सिनेशन का कार्य पूर्ण किया जायेगा। सामग्री वितरण में विधायक प्रतिनिधि कृपाल बिष्ट,प्रभारी सामुदायिक केंद्र डॉक्टर देवेश चौहान भूपेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।