November 3, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नैनीताल पुलिस ने सघन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नकली नोटो के साथ पकड़ा।

नैनीताल पुलिस ने सघन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नकली नोटो के साथ पकड़ा।

By on October 15, 2024 0 446 Views

नैनीताल द्वारा जनपद में सघन चैकिंग अभियान के दौरान अम्बेडकर नगर लालकुआं जिला नैनीताल एक व्यक्ति को नकली नोटो के साथ पकड़ा।

आपको बता दे नैनीताल द्वारा जनपद में सघन चैकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK04 AB-4892 सियाज कार के साथ नकली नोट कुल 9000/-रुपया का परिवहन व अपने कब्जे में रखकर उसका उपयोग किये जाने पर गिरफ्तार किया गया और थाना लालकुआं में अभियुक्त शिवम वर्मा उपरोक्त के विरुद्द मु०एफआईआर नं0 193/24 धारा 179/180 BNS पंजीकृत* होकर विवेचना प्रचलित की गयी।

दौराने विवेचना अभियुक्त शिवम वर्मा द्वारा अन्य कई व्यक्तियों के नाम लेते हुये उनके इस अपराध में शामिल होने की बात* कही गयी।

पुलिस द्वारा मामले में गहन जांच/कार्यवाही-

थाना लालकुआँ में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित शिवम वर्मा पुत्र की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश के क्रम में प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन तथा श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में कई टीमो का गठन किया गया।

गठित टीमो द्वारा दिनांक 13/10/2024 को पुरानी नगीना कालौनी प्राथमिक विद्यालय के खण्डहर से 03 अभियुक्तगणों 1-आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, 02- सय्यद मौज्जम अली, 03- अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से क्रमशः500 रू0 के कुल 1,00,000/ एक लाख रू0, 138 नकली नोट कुल – 69000 उन्हत्तर हजार रू तथा 500 रू0 के 196 नकली नोट कुल – 98000 अट्ठानवे हजार रू० उपरोक्त समस्त 500 के बरामद किये गये।

उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र विशन राम निवासी विकासपुरी खैरानी लालकुआँ जिला नैनीताल उम्र- 32 वर्ष जो लगातार लापता चल रहा था को दिनांक 14/10/2024 को खैरानी जंगल से 11 नोट नकली 500 रुपया के गिरफ्तार* किया गया।

दिनांक 09/10/2024 को अभियुक्त शिवम वर्मा के गिरफ्तार होने पर उसके द्वारा शेष नकली नोटो में कुछ नोट निकलाकर विनोद कुमार को दिये गये थे जो कि विनोद द्वारा अपने चचेरे भाई को दिये तथा अपने जीजा विजय टम्टा को कुछ नोट जलाकर शेष नोट छिपाने को कहा गया था।

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त विजय टम्टा पुत्र स्व० नारायण कुमार टम्टा निवासी पश्चिमी घोडानाला बिन्दुखत्ता लालकुआ उम्र- 39 वर्ष एवं संतोष कुमार पुत्र पुरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता उम्र 28 वर्ष की निशादेही पर जंगल से नोट का जला हुआ टुकडा व राख तथा 500 के 51 नकली नोट बरामद किये गये।