September 13, 2026
Breaking News

नेकी की दीवार एक पहल का शुभारम।

By on January 6, 2024 0 570 Views

कालाढूंगी। क्षेत्र में कालाढूंगी के युवाओं द्वारा नेकी की दीवार की पहल की गई है जिसका शुभारम नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह व समाज सेवी मयंक गुप्ता ने की।मयंक गुप्ता ने बताया इस पहल में अगर आपके घर में कुछ ऐसे कपड़े हैं जो कि छोटे हो चुके हैं या आप उन्हें पहन नहीं रहे तो वह कपड़े आप इस पहल के तहत हमें दे सकते हैं जो कि किसी गरीब जरूरतमंद के काम आ सके इस ठंड में और उसकी एक छोटी सी खुशी का हम कारण बन सकते हैं ।वही मयंक ने कालाढूंगी की समस्त जनता से निवेदन करते हुए अपील कि इस पहल में हम सब मिलकर साथ में इसको करें और पुन के भागीदार बने वही उन्होंने बताया इस पहल का शुभारंभ आज शनिवार 6 जनवरी को कर दिया गया है ।अब हर शनिवार व मंगलवार को 10:बजे से 12 बजे तक किया जाएगा । इस दौरान गोविंद पांडे,उस्मान सलमानी,ऋतिक गोस्वामी,मनोज अधिकारी,शाकिर हुसैन,भोपाल बोरा,उमेश रोतेला,रोहित बुधलाकोटी, सागर जोशी,विक्रम सिंह,वकील अहमद,तरुण पाल,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।