September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भूमि धसाव के कारण दो कमरों का मकान 2 पलटी मार खेत में उल्टा खड़ा हो गया

भूमि धसाव के कारण दो कमरों का मकान 2 पलटी मार खेत में उल्टा खड़ा हो गया

By on July 18, 2021 0 320 Views

देहरादून। विकास नगर के चांदपुर खुर्द इलाके मे रविवार को भूमि धसाव के कारण एक दो कमरों का मकान 2 पलटी मार कर ढलान से नीचे खेत में उल्टा खड़ा हो गया। लोगों के देखते ही देखते खिलौने की तरह मकान लुढ़कता हुआ खेत पर जा पहुंचा जहां छत वाला हिस्सा जमीन में और फर्श वाला हिस्सा ऊपर पहुंच गया। गनीमत यह रही कि सब उस समय मकान में कोई नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई, फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।