October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • संसद में विधानसभा चुनाव परिणाम का दिखा असर, कुछ इस अंदाज में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत: Video

संसद में विधानसभा चुनाव परिणाम का दिखा असर, कुछ इस अंदाज में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत: Video

By on December 5, 2023 0 919 Views

नई दिल्ली: सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। संसद का ये सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम के ठीक अगले दिन हुई है। बता दें कि तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के चुनावों भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई है। अब इस जीत के बाद पीएम मोदी का संसद भवन में भव्य स्वागत किया गया है।

बार-बार मोदी सरकार

संसद के शीतकालीन सत्र में भी बीते दिन आए विधनसभा चुनावों के परिणाम का असर दिखाई दिया। चुनावों में भाजपा का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री मोदी के संसद भवन में आते ही भाजपा नेताओं ने उनके लिए खूब नारेबाजी की। भाजपा नेता खड़े होकर बार-बार मोदी सरकार और तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाते देखे गए। इस दौरान पीएम मोदी भी खुश दिखाई दिए।

सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं- पीएम मोदी

सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश में सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। जनहित के काम हों तो एंटी इनकंबेसी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बहुत उत्साह बढ़ाने वाले नतीजे आए हैं। हर जाति, हर समाज, बीजेपी को सभी वर्गों का समर्थन मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने नकारात्मकता को नकारा है। उन्होंने कहा कि सदन में जो भी बिल पेश हों, उन पर अच्छी चर्चा हो। उम्मीद है कि चर्चा के दौरान सभी सांसद अपनी बात रखेंगे।