September 13, 2026
Breaking News

बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली,

By on September 20, 2022 0 203 Views

कालाढूंगी। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन एवं स्वच्छता के प्रचार, प्रसार हेतु राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला के बच्चों द्वारा ग्राम डुमेला -डोला, बिरखनि, तिपरा, रियाड मल्ला में जन जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान जहां ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया, वहीं रास्तों में सफाई भी की गई। विद्यार्थियों के बीच प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के विषय में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी।
इस प्रतियोगिता में प्राची नेगी प्रथम, प्रकाश चंद्र द्वितीय, कुसुम बंगारी तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हे पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक नरेंद्र पटवाल, योगराज सिंह, प्रताप सिंह,
बसंती पांडे,भास्कर पांडे, एसएमसी अध्यक्ष हेमा देवी, आदि उपस्थित रहे।।