- Home
- उत्तराखण्ड
- बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयीं
बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयीं
रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् के सभागार में सीमा जौनसारी सभापति / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के शांन्तिपूर्वक व नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राज्य के जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य संकलन केन्द्रों एवं उप संकलन केन्द्रों के उप नियंत्रक ने प्रतिभाग किया।इस वर्ष हाईस्कूल में संस्थागत 127414 व व्यक्तिगत 2371 कुल 129785 परीक्षार्थी और इण्टरमीडिएट संस्थागत – 110204 व्यक्तिगत 2966 कुल- 113170 परीक्षार्थी प्रदेश के 1333 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। प्रदेश में कुल 191 संवेदनशील व 18 अति संवेदनशील केन्द्र बनाये गये हैं। प्रदेश में 13 मुख्य संकलन व 24 उप संकलन केन्द्र बनाये गये हैं, परिषदीय परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर 19 अप्रैल को समाप्त होगी। सभापति द्वारा समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जनपद में परीक्षायें शान्तिपूर्वक व नकल विहीन परीक्षा कराई जाए।उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाओं के ठीक तरह से करवाने व किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापकों व कस्टोडियन द्वारा सुनिश्चित करवा ली जाये।इस दौरान बैठक में परिषद् के डॉ० नीता तिवारी सचिव लीलाधर व्यास अपर निदेशक कुमाऊँ मण्डल एन०सी० पाठक बी०एम०एस० रावत, अपर सचिव गोपाल स्वरूप, उप निदेशक सी०पी० रतूड़ी, उप सचिव बी०सी० उप्रेती, मु०प्रशा0अधि0 एन0के0 जोशी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत प्रशासनिक अधि0 इंदु प्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे।

