September 14, 2026
Breaking News

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती…..

By on October 13, 2021 0 225 Views

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है. उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया हैै.’’ मनमोहन सिंह इसी साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. उन्हें 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी.