October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मौन उपवास पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत, जानें वजह

मौन उपवास पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत, जानें वजह

By on November 11, 2023 0 633 Views

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर अपने आवास में एक घंटे तक मौन उपवास रखा।

दिवाली के उल्लास में किसानों को भूल गई है सरकार: हरदा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि दीपावली के उल्लास में सरकार हमारे किसानों को भूल गई है। उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई इकबालपुर चीनी मिल दबाकर बैठी हुई है।

एक घंटे तक मौन उपवास पर बैठे हरदा

हरीश रावत ने कहा उन्होंने संघर्ष के सारे रास्ते अपनाए लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता ने ठान लिया है कि इस पैसे का किसानों को भुगतान नहीं करना है। इसलिए वह मौन उपवास कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।