October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भारत में बड़े पर्दे पर छाएगी “पाकिस्तानी लड़की” सीमा-सचिन की Love Story पर बनेगी फिल्म, सुनें फिल्ममेकर का बयान : VIDEO

भारत में बड़े पर्दे पर छाएगी “पाकिस्तानी लड़की” सीमा-सचिन की Love Story पर बनेगी फिल्म, सुनें फिल्ममेकर का बयान : VIDEO

By on August 9, 2023 0 515 Views

नई दिल्ली: सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी इस वक्त देश का सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक है और एक के बाद एक कई खबरें इनको लेकर सामने आती रहती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि कैसे इन दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन गेम के जरिए हुई और एक-दूसरे से प्यार हो गया। अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि सभी चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि एक निर्देशक ने सीमा हैदर और सचिन मीणा की इस लव स्टोरी पर एक फिल्म बनाने का फैसला लिया है। जी हां, फिल्ममेकर अमित जानी सीमा हैदर और सचिन पर एक फिल्म बनाएंगे, जिसका नाम “कराची टू नोएडा” होगा।

इस बात का खुलासा उन्होने हाल ही में किया था जब वो इंडिया टीवी से बातचीत से बाचचीत कर रहे थे। फिल्म के टाइटल के ऐलान के बाद लोगों ने इस फिल्म को लेकर बातें करना शुरु कर दिया है। देखना होगा कि फिल्म कब तक फ्लोर पर आती है।

 

 

अमित जानी ने ये भी बताया है कि इस फिल्म का टाइटल ट्रैक अगले हफ्ते रिलीज होगा। फिल्म को जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रोडक्शन द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा। सीमा हैदर और सचिन पर बनी फिल्म के बारे में जानी ने दावा किया कि हैदर को रोल ऑफर करने के बाद उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। खबरें आईं थीं कि कन्हैया लाल साहू हत्या पर फिल्म बनाने जा रहे अमित जानी ने सीमा हैदर को रोल ऑफर किया था और उनको जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि अब इस लव स्टोरी को लेकर क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

क्योंकि ये तो सीमा हैदर और सचिन की निजी लव स्टोरी है। सीमा हैदर पाकिस्तान से चलकर नेपाल के रास्ते भारत में गैरकानूनी तरीके से घुसी थीं और इसका खुलासा होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब खबरें हैं कि सीमा हैदर कई प्रोजेक्ट्स और राजनीति से जुड सकती हैं।