October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रेलवे से बड़ी खबर, हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन एवं दिल्ली जैसलमेर ट्रेन की नई अपडेट, यात्रा करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें….

रेलवे से बड़ी खबर, हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन एवं दिल्ली जैसलमेर ट्रेन की नई अपडेट, यात्रा करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें….

By on October 20, 2021 0 418 Views

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में 18 अक्टूबर, 2021 को हुई भारी बारिश के कारण इज्जतनगर मण्डल के काठगोदाम-रामपुर एवं काशीपुर-लालकुंआ रेलखण्डों में विभिन्न स्थानों पर हुए रेलपथ की मिट्टी का कटान एवं जलभराव के कारण निम्न गाड़ियों के संचलन में आंशिक संशोधन किया गया है।

20 अक्टूबर, 2021 को गाड़ी सं. 03020 काठगोदाम- हावड़ा का संचालन काठगोदाम से किया जाएगाl
.19 अक्टूबर, 2021 को जैसलमेर-काठगोदाम/ जैसलमेर-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05013/05313 विशेष गाड़ी की यात्रा दिल्ली में समाप्त कर इन्हें 20 अक्टूबर, 2021 को 05014/05314 के रूप में दिल्ली से जैसलमेर के लिए रवाना किया जायेगा।