October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा किया गया 15 किलोमीटर की तिरंगा दौड़ का आयोजन

उत्तराखंड: सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा किया गया 15 किलोमीटर की तिरंगा दौड़ का आयोजन

By on August 15, 2024 0 461 Views

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 किलोमीटर की तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया।   दौड़ मार्ग के बीच में प्रतिभागी सदस्यों द्वारा घंटाघर के समीप नारे लगाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस तिरंगा दौड़ में  क्लब के 40 से अधिक महिला एवं पुरुष  सदस्य  सामूहिक एवं वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। प्रतिभागी सभी सदस्य 15 अगस्त की सुबह झंडा रोहण के समय सचिवालय परिसर में उपस्थित होंगे।

क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी  ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 किलोमीटर एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 किलोमीटर की दौड़ राष्ट्रीय झंडे के साथ क्लब के सदस्यों द्वारा पूरी की जाती है।  इस आयोजन से प्रतिभागियों एवं समाज में  राष्ट्रवाद एवं देश प्रेम की भावना प्रबल होती है। प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों को 29 अगस्त 2024 खेल दिवस के शुभ अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।