October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था प्रेमी, लड़की के परिजनों ने कर दिया खतना ! पीड़ित ने बताई आपबीती, देखें VIDEO

प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था प्रेमी, लड़की के परिजनों ने कर दिया खतना ! पीड़ित ने बताई आपबीती, देखें VIDEO

By on July 26, 2023 0 1093 Views

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का रहने वाला युवक नोएडा में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था. गुलावठी थाना क्षेत्र के युवक को पड़ोसन से प्रेम हो गया. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने और शादी के बंधन में बंधने की कसम खा ली. प्रेमिका के कहने के बाद प्रेमी युवक गैर संप्रदाय की लड़की के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच गया. फिर जो हुआ, वह काफी हैरान करने वाला है. दरअसल पीड़ित प्रेमी का आरोप है कि गैर समुदाय की प्रेमिका के परिजनों ने उसे घर में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसका खतना कर दिया. अब धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहे हैं. पीड़ित ने एसएसपी को लिखित शिकायती पत्र में युवती के परिजनों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है.

 

 

 

 

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नोएडा फेस-2 स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है और किराए के कमरे में रहता था. वहीं, उसकी मुलाकात एक गैर संप्रदाय की युवती से हुई. इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें खाते हुए शादी करने की इच्छा जताई. युवती ने अपने परिजनों से बात करने को कहा, तो युवक 21 जुलाई को युवती के घर नोएडा चला गया और शादी का प्रस्ताव रखा. पीड़ित का आरोप है कि युवती के माता-पिता और दो भाइयों ने मिलकर उसे कमरे में बंधक बना लिया और धर्म परिवर्तन करके ही युवती से निकाह करने की बात कही. वहीं, विरोध करने पर आरोपितों ने घर में ही एक चिकित्सक को बुलाकर इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और निजी अस्पताल में ले जाकर जबरन खतना करा दिया.

प्रेमिका की सूझ-बूझ से बची जान

पीड़ित प्रेमी ने आप बीती बताते हुए कहा कि मेरे साथ मेरी प्रेमिका को भी आरोपियों ने बंधक बना रखा था, लेकिन किसी तरह से बंधनमुक्त होकर प्रेमिका ने अपनी मां के फोन से मेरे परिजनों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को बंधक मुक्त करा कर घर ले आए. पीड़ित प्रेमी अपने परिजन और प्रेमिका के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसएसपी श्लोक कुमार से आरोपितों के खिलाफ कारवाई की मांग की. एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि युवक के साथ वारदात नोएडा में हुई है. प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीओ सिकंदराबाद को सौंप दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कारवाई की जाएगी.