September 17, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में तड़के कार सवार पर जानलेवा हमले से सनसनी

रामनगर में तड़के कार सवार पर जानलेवा हमले से सनसनी

By on September 17, 2026 0 4 Views

रामनगर। गुरुवार तड़के बालाजी मंदिर के पास कार सवार गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से वार किए, जिससे गोपाल सिंह अधिकारी घायल हो गए।

हमले के दौरान कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर ईंट-पत्थर और खून के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।